Farrukhabad Kannauj News: दिल्ली रोड पर रोडवेज और प्राइवेट बस की भिड़ंत, एक यात्री घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 4 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर भौरुआ गांव के पास शनिवार तड़के रोडवेज और प्राइवेट बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक यात्री घायल हो गया, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
घटना का विवरण दिल्ली रोड पर शनिवार तड़के दिल्ली की ओर आ रही एक प्राइवेट बस और जा रही रोडवेज बस की भौरुआ गांव के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्राइवेट बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बसों में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.