फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 13 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र के गांव अजमतपुर निवासी शिवा पत्नी सपना के साथ बाइक से जनपद एटा के कोतवाली अलीगंज के गांव अमोघपुर अपनी दीदी के घर जा रहा था। कायमगंज अलीगंज मार्ग स्थित ढमढेरा गांव के पास उसकी बाइक का अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें दंपति घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची। जहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सपना की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...