फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 21 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के महरुपुर खार गांव में शुक्रवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान का मुख्य गेट का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय मकान मालिक अपने काम से शहर गए थे, जबकि उनकी पत्नी बेटी के पास कानपुर गई हुई थीं। दोपहर में घर लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर पहुंचने पर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। महरुपुर खार निवासी प्रदीप कुमार शादी समारोहों में एल्बम और वीडियोग्राफी बनाने का काम करवाते हैं। प्रदीप ने बताया कि मंगलवार को उनकी पत्नी रश्मि अपनी बेटी मुस्कान के पास कानपुर गई थीं। सुबह करीब 11 बजे प्रदीप एल्बम के काम से...