फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या कर देने के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अब इसमें जांच कर रही है। भुवनपुर गांव निवासी अभय समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें आरोप है कि इन लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित कर मार दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चार दिन पहले महिला की मौत हुयी थी। इसमें जो तहरीर मिली उस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...