Farrukhabad Kannauj News: दलाली की शिकायत पर छापा, कर्मचारियों को हिदायत
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 22 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में दलालों की सक्रियता की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर बुधवार दोपहर एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार ने एआरटीओ कार्यालय में अचानक निरीक्षण किया। छापामार कार्रवाई की सूचना मिलते ही कार्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि एआरटीओ कार्यालय में दलालों के माध्यम से काम कराए जा रहे हैं और आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया और एडीएम न्यायिक को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए। दोपहर करीब 3:30 बजे एडीएम न्यायिक एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय परिसर और विभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.