फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद।नगर पंचायत के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नंबर 16 के मोहल्ला ईमादपुर में दलदल भरा रास्ता लोगों के लिए मुसीबत बना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसको लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से भी शिकायत की गयी मगर आज तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर पंचायत पर भेदभाव का आरोप लगाते हुये स्थानीय लोगों ने कहा कि कुछ वार्डो में तो बार बार विकास कार्य कराये जा रहे हैं। जबकि ईमादपुर मोहल्ले में अनदेखी की जा रही है। चार वर्षों में मोहल्ले में 50 से 80 फीसदी गली का निर्माण कराया गया। इसके बाद कोई काम नहीं हुआ। ऋषिपाल, प्रेमचंद्र, सुभाष, दयाराम, दिनेश, राजकुमार, महाराज आदि ने स्थानीय सभासदों से विकास कार्य की मांग की। जानकारी पर सभासद उमेश कुमार और नामित सभासद जितेंद्र मोहल...