Farrukhabad Kannauj News: दंपति को पीटा, बेटी से की छेड़छाड़
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। दंपति के साथ मारपीट की गई और उसकी बेटी से छेड़छाड़ की गई। इसको लेकर थाना पुलिस से शिकायत की गई। मऊदरवाजा पुलिस ने इसमें रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपित को तलाशा जा रहा है। एक महिला ने एक क्षेत्र के रहने वाले शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इसके द्वारा उसे और उसके पति के साथ गाली गलौज कर मारपीट की गयी। यही नहीं पुत्री के साथ छेड़छाड़ की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.