फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 17 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। नाग पंचमी के अवसर पर सकवाई गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के साथ एटा, अलीगंज, जैथरा, छिबरामऊ, कुरावली और फिरोजाबाद से आए पहलवानों ने भाग लिया। दंगल में करीब 40 पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्तियां हुईं। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । दंगल में मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह राठौड़ रहे। दंगल की पहली कुश्ती डुबका निवासी मोहित और मोहम्मदाबाद निवासी अमन के बीच हुई, जिसमें अमन ने जीत दर्ज की। इसके बाद अलीपुर खेड़ा निवासी प्रिंस और जैथरा निवासी प्रांशु के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें प्रांशु विजयी रहे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: नागपंचमी पर रंगमहल में हुआ विराट दंगल वंथल निवासी सोनू और नगला धूरा निवासी मदन के बीच हुई क...