Farrukhabad Kannauj News: थ्रेसर में समा गया युवक, चीथड़े उड़े
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज, संवाददाता। बाजरा कतरते समय एक युवक थ्रेसर के अंदर चला गया। जब तक थ्रेसर बंद किया जाता उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। हादसा देख लोगों की रूह कांप गई। करीब 20 मिनट तक वह थ्रेसर में फंसा रहा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के वेग गांव निवासी तिरमल सिंह यादव का 20 वर्षीय बेटा अनुभव गुरुवार दोपहर बाद अपने घर से बाजरा कतरवाने (खंदवाने) के लिए गांव के बाहर गया हुआ था। शाम पांच बजे अपना बाजरा कतरवाने के बाद वह पड़ोसी का बाजरा कतरवाने लगा। अचानक बाजरे के बोझ के साथ उसका हाथ थ्रेसर के अंदर चला गया। देखते ही देखते उसका पूरा शरीर थ्रेसर में समा गया। यह देख आसपास के लोगों की रूह कांप उठी। आनन-फानन थ्रेसर बंद कराया गया। उसका पूरा शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। सिर का हिस्सा ही बचा था। जानकारी मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.