फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: कमालगंज, संवाददाता। खुदागंज गांव में रविवार को ते रफ्तार ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि पेड़ टूटकर बिजली लाइन पर जा गिरा। इससे बिजली के दो पोल टूट गए। कुछ ही समय में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को पकड़ लिया गया। खुदागंज से एक ट्रक तेज रफ्तार में निकल रहा था। इसी बीच वह गांव में बीच सड़क किनारे खड़े नीम से टकरा गया और पेड़ नीचे गिरते ही बिजली के पोल टूट गए। सूचना बिजली विभाग के कर्मियों को दी गयी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पिकअप के धक्के से पोल टूटा, दर्जनभर गांवों की बिजली गुल इसके बाद क्षतिग्रस्त बिजली लाइन और पोल ठीक करने का काम शुरू किया गया। व्यवस्था बहाल करने की कार्रवाई काफी देर चलती रह...