फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 22 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जमापुर चौराहे पर बुधवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे दो पैदल यात्री और एक बाइक सवार घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भिजवाया। सड़क हादसे से हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। जमापुर चौराहे पर दो लोग सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कार ने टक्कर मार दी। आगे बढ़कर बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। इसमें अहिलामई के राजू, गौटिया पूर्वी की गंगा, कोलासोता क ी आशा घायल हो गयीं। पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल में भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...