Farrukhabad Kannauj News: तीन बीघा भूमि पर गरजी जेसीबी, अवैध कब्जे हटवाये गये
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: राजेपुर, संवाददाता। तीन बीघा भूमि पर राजस्व टीम ने जेसीबी से अवैध कब्जों को हटवाने का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही जिससे लोग विरोध नहीं कर सके। बरुआ में ग्राम समाज की जमीन है। इस पर खेल के मैदान की सुरक्षित करीब तीन बीघा भूमि है। इस पर कई लोगों ने कब्जा कर रखा था और अतिक्रमण कर रखा था। सोमवार को राजस्व निरीक्षक सुशील कुमार, लेखपाल उत्कर्ष दुबे गांव में पहुंचे। खेल मैदान के लिए सुरक्षित की गयी तीन बीघा भूमि पर ग्रामीणों ने घूरे और कंडे लगाकर जो अतिक्रमण कर रखा था उसे जेसीबी की मदद से हटवाया गया। राजस्व टीम ने बताया कि यह जमीन खेल मैदान के लिए है। अब इसे मुक्त करा दिया गया है। युवा आराम से खेल सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.