फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता।थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू कलह से परेशान होकर तीन बच्चों की मां ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे मामले को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक गांव निवासी महिला का पति नोएडा में नौकरी करता है और वह लंबे समय से वहीं रह रहा है। घर में महिला अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। पिछले कुछ दिनों से महिला परेशान चल रही थी। रात में किसी बात को लेकर वह तनाव में आ गयी। सुबह जब बच्चे उठे तो उन्होने मां को कमरे में सदिग्ध अवस्था में देखा। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग घर पर पहुंचे और कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजनों ने शव को नीचे उतारा। महिला ने कमरे का गेट अंदर से बंद कर फांसी लगायी थी। थानाध्यक...