फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 26 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। कस्बे में बुधवार को चोरों ने तीन कबाड़ की दुकानों को निशाना बना लिया। चोरों ने दुकानों से लाखों रुपये कीमत का माल, पीतल, कॉपर समेत अन्य कीमती कबाड़ चोरी कर लिया। दुकानदार जब अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। कस्बे के मोहल्ला नया गनीपुर निवासी मीनाज अली की कबाड़ की दुकान है। वहीं अमीन की मोहम्मदाबाद मार्ग पर तथा मोहल्ला बरतल निवासी देवेंद्र की भी मोहम्मदाबाद मार्ग पर कबाड़ की दुकान है। बताया गया कि बुधवार को चोरों ने तीनों दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकानदारों के दुकान पर पहुंचने पर सामान गायब मिला, जिसके बाद उन्होंने तत्काल थाना नवाबगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एक साथ तीन दुकानों में चोरी की...