Farrukhabad Kannauj News: तीन घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस पर डटे रहे परिजन
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 7 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। गर्भवती महिला पूजा की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर करीब तीन घंटे तक हाईवोल्टेज हंगामा चलता रहा। मायके पक्ष ने पति और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की। परिजनों का कहना था कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा नहीं मिलेगा, तब तक वे शव नहीं उठने देंगे। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली वार्ता के दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विसरा जांच और परिजनों की तहरीर के आधार पर निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हुए ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.