Farrukhabad Kannauj News: तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 23 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। जमीन खरीदने में धोखाधड़ी करने और रुपये हड़पने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर के रेलवे रोड स्थित इंद्रानगर निवासी जैनिश प्रताप सिंह ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि वह थल सेना (सिविल डिफेंस) में सेवारत है। उन्होंने सिवारा खास गांव स्थित भूमि का एक हिस्सा खरीदने के लिए कौशल कुमार निवासी भैंसरी के साथ आठ लाख रुपये में सौदा तय किया था। आरोप है कि 10 सितंबर 2024 को एक लाख रुपये बयाने के तौर पर दिए गए। इसके बाद 25 नवंबर 2024 को शेष सात लाख रुपये के लिए दो चेक कौशल कुमार ने प्राप्त किए। बैनामा लेखक द्वारा तैयार किए गए विक्रय पत्र को पढ़ने के लिए कहने पर आरोपितों ने जल्दबाजी में बैनामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.