फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। कादरीगेट थाने के अंबेडकरनगर नरकसा में मेन दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने एक घर में दस्तक दी। पड़ोस में रह रहे लोगो ने जब खटपट की आवाज सुनी तो जाग गये और शोर शराबा करते हुए चोरों को ललकारा। काफी दूर तक उनका पीछा भी किया गया। मगर वह भाग गये। रात में ही पुलिस सूचना पाकर मौके पर जांच पड़ताल को पहुंची। अंबेडकरनगर नरकसा के पारुल टेंट हाउस वाली गली निवासी शेरू दिल्ली में रह रहे हैं। रात करीब डेढ़ बजे चोर बंद शेरू के घर के मेन दरवाजे के ताले तोड़ दिये और अंदर दाखिल हो गए। अंदर के दो कमरों का भी ताला तोड़कर पूरे घर के सामान को खंगाल डाला। पड़ोस में रह रहे शेरू के भांजे कल्लू ने जब खटपट की आवाज सुनी तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पर आस पास के लोग भी जाग गए। लोगों क...