Farrukhabad Kannauj News: ताड़का का वध होते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। श्री रामलीला समिति की ओर से पांचवें दिन रविवार को कलाकारों ने सजीव प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन का मुख्य आकर्षण महर्षि विश्वामित्र का अयोध्या आगमन, राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण की मांग और ताड़का-सुबाहु का वध रहा। लीला की शुरुआत महर्षि विश्वामित्र के अयोध्या दरबार में आगमन से हुई। उन्होंने राक्षसों द्वारा यज्ञ में डाले जा रहे विघ्नों का हवाला देकर राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को भेजने का अनुरोध किया। पुत्र मोह के कारण दशरथ असमंजस में पड़े, किंतु गुरु वशिष्ठ के समझाने पर उन्होंने दोनों पुत्रों को विदा कर दिया। इसके बाद कलाकारों ने ताड़का वध और सुबाहु वध का मंचन किया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: ताड़का वध होते ही जय श्रीराम के जयकारे से गूंजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.