फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 5 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। तहसील सदर कार्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने के आदेश का बार एसोसिएशन तहसील सदर ने विरोध किया है। अध्यक्ष रामेन्द्र कटियार और सचिव ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में वकीलों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि 7 अक्टूबर को डीएम को अवगत कराया गया था। वकीलों ने कहा कि दस्तावेज पंजीकरण कार्यालय इसी परिसर में रहेगा, जबकि भूलेख व अन्य कार्यालय शिफ्ट होने से आम जनता को एक ही काम के लिए इधर उधर भटकना पड़ेगा। एसोसिएशन ने मांग की है कि कार्यालय को शिफ्ट न किया जाए अन्यथा आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...