Farrukhabad Kannauj News: तमंचा लगाकर युवक और मां को पीटा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। तमंचा लगाकर युवक से मारपीट की गई, बचाने आई मां पर भी हमला किया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम दहलिया निवासी सुरजीत ने तहरीर देकर बताया कि 24 अगस्त की रात वह इटावा बरेली हाईवे पर जैतपुर के निकट कांवड़ियों को पानी पिला रहा था। घर वापस जाते समय रास्ते में तीन युवकों ने तमंचा लगाकर मारपीट की, व तमंचे की बट से सिर पर हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मौके पर मां को भी धुन दिया। जिससे उनके भी हाथ में चोटें आई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने घायलों का मेडिकल कराया तथा जांच कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.