फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर शुक्रवार को उस समय सवाल खड़े हो गए, जब सीढ़ी से गिरकर घायल हुए एक युवक को काफी देर तक व्हीलचेयर नहीं मिल सकी। मजबूर होकर उसका भाई उसे पहले पीठ पर और बाद में गोद में उठाकर इमरजेंसी से ओपीडी तक डॉक्टर के पास ले गया। इस लोहिया अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी इस दृश्य को देखा और व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। मई रसीदपुर निवासी सौरव सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया था। उसके भाई शनि ने बताया कि वह घायल सौरव को टेंपो से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल पहुंचने के बाद काफी देर तक व्हीलचेयर तलाश की, लेकिन कहीं उपलब्ध नहीं हुई। मजबूरी में वह पहले भाई को पीठ पर लादकर इमरजेंसी तक ले गया, जहां प्राथमिक परीक्षण के बाद प्लास्टर कराने की सलाह दी गई। इसके...