फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 13 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद ।नगर के मोहल्ला घटियापुर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे एसआईबी यूनिट जीएसटी इटावा की टीम ने फतेहगढ़ की जीएसटी टीम के साथ संयुक्त रूप से तंबाकू कारोबारी शमीम खां के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। टीम ने मोहल्ले में स्थित एक गोदाम तथा पास ही एक गेस्ट हाउस में रखे तंबाकू के बड़े स्टॉक की गहन जांच शुरू की। अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन टीम के साथ आई पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के चलते किसी को भी जांच स्थल के निकट नहीं जाने दिया गया और लोग दूर खड़े होकर टीम की कार्रवाई देखते रहे।

तंबाकू गोदाम पर जीएसटी टीम का छापा , स्टॉक की गहन जांच जीएसटी अधिकारियों ने गोदाम का गे...