फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 20 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। नगर के रामलीला ग्राउंड और गंगा रोड पर चल रहे श्री गणेश महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। सुबह आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद अबीर-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच गणपति विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर अटैना घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर गणपति को विदाई दी। विसर्जन शोभायात्रा में मटकी फोड़ने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा। युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा के चलते कंपिल-अटैना मार्ग पर दोपहर बाद से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- Bareily News:...