Farrukhabad Kannauj News: ढाई दशक से बंद वन चेतना केंद्र के अब चालू होने के आसार
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। ढाई दशक से बंद चल रहे निनौआ के वन चेतना केंद्र के अब चालू होने के आसार हैं। वन चेतना केंद्र को नेचर पार्क के रूप में विकसित किए जाने की योजना बनायी गयी है। इसके लिए प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने मुख्य वन संरक्षक को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही वन चेतना केंद्र फिर से गुलजार होगा।
वन विभाग की योजना बढ़पुर ब्लाक के निनौआ ग्राम पंचायत में वन विभाग की भूमि पर वन चेतना केंद्र बनाया गया था। वन चेतना केंद्र में शुरुआत में जो हरियाली का वातावरण था वह लगभग अब समाप्त हो चुका है। दूर दराज से लोग पहले यहां पर आवोहवा बदलने को पहुंचते थे। वर्ष 1990 के दशक में यह पार्क बंद करा दिया गया था। इससे आस पास क्षेत्र के लोगों में नाराजगी थी।
नए सिरे से डवलप कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.