Farrukhabad Kannauj News: ढाईघाट रोड पर पकड़े बालू लदे दो ट्रैक्टर-ट्राली
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 9 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद । ढाईघाट रोड पर बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने जा रहे कायमगंज उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा ने बालू से भरे दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ लिए। दोनों वाहनों को रुकवाकर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया । मामले में लेखपाल अमित दीक्षित ने थाना पुलिस को जानकारी दी है। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि लेखपाल की तहरीर के आधार पर बालू से भरे दोनों ट्रैक्टर-ट्राली थाने में खड़े कराए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेखपाल द्वारा खनन अधिकारी को भी अवगत कराया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.