फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 6 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। ढाईघाट पर कलश विसर्जन के बीच रविवार को जो मारपीट हुयी थी इसमें दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चले थे। इस पर भगदड़ मच गयी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे तैसे स्थिति को संभाला था। इस पूरे मामले में पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल की। एक दूसरे क्षेत्र के रहने वाले अवधेश सिंह, सुधांशु और गिरीश चंद्र व रामरतन को पुलिस ने इस मामले में पकड़ लिया। इन लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। दोबारा झगड़ा न करने की हिदायत दी है। फावड़े से ग्रामीण पर हमला

नवाबगंज में फावड़े से हमला नवाबगंज। वीरपुर गांव निवासी गोपाल की खेत की मेड़ को एक ग्रामीण ने काटकर अपने खेत में मिलाना शुरू कर दिया। जानकारी पर खेत पर पहुंचे गोपाल ने जब वीडियो बनाया तो दूसरे पक्ष ने फावड़े से हमला कर दिया। इ...