Farrukhabad Kannauj News: डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार गार्ड की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 21 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। ड्यूटी पर साइकिल से जा रहे गार्ड को तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ हादसे में शामिल डीसीएम को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जहानगंज थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी मुकेश (52) ठंडी सड़क स्थित जिला उद्योग केंद्र में गार्ड के पद पर तैनात थे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मुकेश रोज की तरह साइकिल से ड्यूटी के लिए निकले थे। वह बघार अंडरपास के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
घायल की स्थिति टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.