फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 8 -- Farrukhabad Kannauj News: राजेपुर। जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर ने राजेपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों की अच्छे ढंग से देखभाल की जाये। इनकी नियमित जांच हो। आवश्यकता पड़ने पर एनआरसी सेंटर में भर्ती कराया जाये। गर्भवती महिलाओं का नियमित उपचार किया जाये। जिनका प्रसव जुलाई, अगस्त, सितंबर में होना है उन गांव में बाढ़ आने पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा, ग्राम प्रधान की मदद से सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने की व्यवस्था करें। डीएम ने दंत रोग विशेषज्ञ से सहायक उपकरणों के बारे में जानकारी की। ईमादपुर निवासी नीलम देवी जो बेटी की बुखार और दस्त की दवा लेने आयी थी उनसे उपचार को लेकर बात की। यह भी पढ़ें- Khagaria News: डीएम ने चातर, ईस्ट दहमा, संतोष पुल व संतोष बांध का किया निरी...