Farrukhabad Kannauj News: डीएम आवास में घुसी कार, होमगार्ड को कुचलने का प्रयास कर दीवार ढहाई
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। डीएम आवास के पिछले गेट पर सुबह-सुबह तेज रफ्तार कार ने कहर मचाया। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को टक्कर मारने की कोशिश और दीवार ढहा दी गई। पुलिस ने आरोपी आलोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर कोतवाली प्रभारी भी लाइन हाजिर कर दिए गए। आरोपी सिविल लाइन फतेहगढ़ का निवासी है और नोएडा में अपनी गाड़ी चलाता है। घटना के बाद पुलिस की शुरुआती कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठे हैं। पहले आरोपी को कोतवाली बुलाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। बाद में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। मामले में लापरवाही सामने आने पर कोतवाली प्रभारी विजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। एफआईआर के मुताबिक घटना आठ नवंबर की सुबह करीब पांच बजे की है। होमगार्ड हरिबाबू ने पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.