फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 24 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।कायमगंज के एक इंटर कालेज के लिपिक डीआईओएस कार्यालय पहुंचे तो गेट पर ही उन पर कई बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों ने उनके कई जगह काट लिया। इस पर उनको अस्पताल ले जाकर टीका लगवाया गया। डीआईओएस कार्यालय के आसपास बंदरों का आतंक है। यहां बड़े-बड़े पेड़ होने से बंदरों के झुंड रहते हैं। कार्यालय आने जाने वाले लोगों पर अटैक करते रहते हैं। कुछ माह पहले डीआईओएस कार्यालय के कई कर्मचारियों को बंदरों ने घेर लिया था इस पर लगभग एक घंटे कर्मचारी अपने अपने कक्षों में कैद होने को मजबूर हुए थे। कार्यालय आने जाने वाले कर्मचारियों और शिक्षकों का कहना है कि बंदरों को पकड़वाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...