फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अपने हक की आवाज उठायी। सीएमओ को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए फार्मासिस्ट संजय कुमार और दिनेश सिंह ने जनपद में जून माह में योगदान दिया था। मगर अभी तक वेतन आहरित नहीं किया गया। फार्मासिस्ट आलोक कुमार कटियार, योगेश कुमार, चरन सिंह, विजय कुमार, दिलीप कुमार माथुर को कई माह पूर्व संतोषजनक कार्य करते हुए दस वर्ष पूरे हो चुके हैं। मगर अभी तक दस वर्षो की सेवा पर मिलने वाला एसीपी का लाभ नहीं दिया गया है। यह भी पढ़ें- चम्पावत में फार्मासिस्टों का विरोध जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...