फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।सूबे के मुख्यमंत्री का दौरा अब गंगापार के डबरी में नहीं बल्कि जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में किया जायेगा। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुये निर्णय लिया गया है। पुलिस लाइन की हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर से तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गयी हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, बेरीकेडिंग आदि का काम सुनिश्चित कराया जा रहा है। पिछले दो दिनों से राजेपुर के डबरी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुये युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही थीं। दर्जन भर से अधिक जेसीबी आदि लगाकर मैदान का समतलीकरण कराया जा रहा था। मगर बारिश ने इस पर पानी फेर दिया। अंतोगत्वा रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी। इसके बाद ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के लिए प...