फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 15 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज,संवाददाता। थाना मेरापुर के प्रहलादपुर गांव निवासी ब्रजेश वर्तमान में जनपद शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव नगला दमन स्थित अपनी ससुराल में रहकर जीवनयापन करते हैं। मंगलवार को वह अपने बीमार पिता राजेन्द्र सिंह का हालचाल लेने के लिए अपने पैतृक गांव प्रहलादपुर आए थे। दिनभर पिता की देखभाल करने के बाद रात करीब आठ बजे वह अपनी बाइक से वापस ससुराल के लिए रवाना हुए। पीड़ित के अनुसार जब वह थाना क्षेत्र के गांव कनासी के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए। एक बदमाश ने चलते-चलते डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। गिरते ही दोनों बदमाशों ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। ब्रजेश का आरोप है कि बदमाशों ने उनकी जेब से मोबाइल फ...