Farrukhabad Kannauj News: ट्रैक्टर ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो महिलाएं घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 31 -- Farrukhabad Kannauj News: कमालगंज। भोजपुर बघार के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से एक स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल हो गयीं। यह हादसा एक निजी स्कूल के पास हुआ। पुलिस लाइन की दीक्षा और गीता स्कूटी से मेडिकल कालेज जा रही थी। जब उनकी स्कूटी भोजपुर बघार के निकट एक निजी स्कूल के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गयीं और घायल हो गयीं । स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.