फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 22 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। अजमतपुर निवासी मोहित कुमार बाइक से अपनी ननिहाल सिधौली जा रहे थे। रास्ते में गांव टिलिया के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार मोहित उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर ट्रैक्टर चालक वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने घायल के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...