Farrukhabad Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत में चालक पर मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 14 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। एक सप्ताह पहले कोतवाली क्षेत्र के झब्बूपुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुढ़ानपुर निवासी ताज मोहम्मद ने दर्ज कराए हुए मुकदमे में कहा उसका 20 वर्षीय पुत्र अजीम खां छह अगस्त की शाम कायमगंज आ रहा था। झब्बूपुर गांव के पास आम के बाग के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और चालक शकील खां ट्रैक्टर से काफी दूर तक बाइक को घसीटता ले गया। हादसे में अजीम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक शकील खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.