फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर की टक्कर से ई रिक्शा सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है । कस्बा नवाबगंज निवासी अभिषेक कुमार किसी काम से फर्रुखाबाद गए थे, जहां से शाम को ई रिक्शा से वापस घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर कामराज स्थित एक स्कूल के सामने नवाबगंज की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को फोन पर घटना की सूचना दी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: ट्रैक्टर ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, युवक घायल सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल अभिषेक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। थाना नवाबगंज पुलिस को घाय...