Farrukhabad Kannauj News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शिनाख्त के प्रयास
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।कानपुर जा रही कासगंज पैसेंजर से शाम को एक युवक की कटकर मौत हो गयी। आस पास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भिजवा दिया गया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। इसको लेकर पुलिस आस पास क्षेत्र के लोगों से जानकारी कर रही है। शाम को कासगंज पैसेंजर कानपुर की ओर जा रही थी। जिला जेल से स्टेशन की तरफ क्रासिंग पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उसका सिर क्षत विक्षत हो गया। फतेहगढ़ कोतवाल ने बताया कि युवक की पहचान करायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.