फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सोतेपुर गांव निवासी 35 वर्षीय उमेश यादव की सोमवार शाम नरेनामऊ कोठी के सामने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा किलोमीटर संख्या 171/9-10 के पास हुआ। कासगंज-लखनऊ ट्रेन के चालक ने हादसे की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। जानकारी पर आरपीएफ और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के ग्रामीणों ने शव की पहचान उमेश के रूप में की और परिजनों को सूचना दी। पत्नी शशी ने बताया कि उमेश करीब चार साल से मानसिक रूप से बीमार थे और आगरा में उनका इलाज चल रहा था। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बालाजी के दर्शन कर लौट रहे वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत सोमवार शाम वह घर से निकल गए थे। मृतक के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव ...