फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगापार में बिजली का संकट दूर नहीं हो रहा है। शुक्रवार की शाम को तेज हवाओं के चलते राजेपुर कस्बे में बिजली ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया। इससे कई गांव की बिजली सप्लाई रुक गयी। चार घंटे तक बिजली संकट से लोगों को जूझना पड़ा। गंगापार क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। आए दिन कोई न कोई फाल्ट या अन्य समस्या लोगों को परेशान कर रही है। उमस भरी गर्मी में लोगों को दिन और रात को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। बिजली किस समय धोखा दे जाये यह पता नहीं रहता। राजेपुर कस्बे में शाम को अचानक बिजली ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गया इसके चलते आस पास कई गांव में बिजली बंद हो गयी। सप्लाई रुकने के बाद लोगों ने बिजली कर्मचारियों को फोन किए। इसके बाद भी काफी देर तक दिक्कत रही...