Farrukhabad Kannauj News: ट्रांसफार्मर पर तार बांधने चढ़ा युवक करंट से झुलसा
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। बलीपुर भगवत गांव में सोमवार दोपहर ट्रांसफार्मर पर तार बांधने के दौरान करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया । सुदेश यादव गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर पर तार बांधने के लिए चढ़ा था। बताया गया कि ट्रांसफार्मर पर चढ़ते ही उसे करंट लग गया और वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया गया कि सुदेश का भाई उपदेश कुमार हजियापुर विद्युत उपकेंद्र में लाइनमैन है। परिजनों के अनुसार सुदेश बिना शटडाउन लिए ही ट्रांसफार्मर पर चढ़कर विद्युत लाइन ठीक करने लगा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया ।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.