फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 26 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल, संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय के पास रखा विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले 24 घंटे से खराब होने के कारण नगर के करीब 250 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। शनिवार दोपहर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के बाद से मोहल्ला बारह पत्थर, मांझ गांव पश्चिम तथा पट्टी मदारी के आंशिक क्षेत्र में बिजली नहीं आई। बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में लोग परेशान हो गए।

स्थानीय निवासियों की परेशानी स्थानीय निवासी उपेंद्र वर्मा, आलोक प्रजापति, सचिन, कौशल, सनोज, राहुल, अवनीश, राजन मिश्रा और राहुल गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। तब से क्षेत्र के करीब 250 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। गर्मी के चलते लोगों को रातभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा l वहीं उपेंद्र वर्मा का कहना है कि इ...