Farrukhabad Kannauj News: टीम ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं को परखा
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 23 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज, संवाददाता। सीएचसी से जुड़े आयुष्मान केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों का टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने केंद्रों पर व्यवस्थाओं, वाल पेटिंग, स्वास्थ्य उपकरण, अभिलेखों के रख रखाव तथा लोगों को दी जा रही सेवाओं और टीकाकरण को लेकर जानकारी की। लखनऊ से पहुंची राज्य टीम में शामिल डॉ.शिवपूजन अवस्थी और पूनम सिंह ने बबना स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया। ज्योना गांव में भी टीम पहुंची और यहां भी जानकारी की। मई रशीदपुर में पहुंचकर पड़ताल की। सिरमौरा बांगर के स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जब टीम पहुंची तो एएनएम से जानकारी की। निरीक्षण के दौरान नवाबगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ.लोकेश के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में स्टेट रिव्यू मिशन टीम ने अछल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.