Farrukhabad Kannauj News: झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। नगर में रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुमटी महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। कमेटी के अध्यक्ष ने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ दो अखाड़े शामिल रहे। धार्मिक झांकियों को देखने के लिए नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। झांकियों की प्रस्तुति देखकर लोग झूम उठे। शोभायात्रा में मां दुर्गा, भगवान शंकर, श्रीकृष्ण सहित करीब एक दर्जन धार्मिक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार और थाना चौराहे से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां कुछ देर ठहरने के बाद शोभायात्रा वापस गुमटी महादेव मंदिर पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- Shamli News: महाराजा अग्रसैन की शोभायात्रा में झांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.