फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 7 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। इंदिरा नगर निवासी दिनेश चंद्र ने सुदेश निवासी चमन नगरिया कन्नौज समेत तीन लोगों के खिलाफ कादरीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए झगड़ा किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एनसीआर से मुकदमे में तरमीम किया गया है।

लापता युवती का मामला फर्रुखाबाद। शहर के एक मोहल्ले की युवती अपने घर से बगैर बताये कहंीं चली गयी। घर वालों ने काफी खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला। ऐसे में परेशान होकर पिता ने शहर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। बेटी के लापता हो जाने पर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस अब उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

जान से मारने की धमकी कमालगंज। एक महिला ने महमदपुर अचला गांव निवासी रिजवान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्...