फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: कमालगंज। जगन्नाथपुर गांव निवासी श्रवण ने गांव के ही रामसेवक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसे व उसके परिजनों के साथ झगड़ा किया, मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत पर मुकमा दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में दूसरी ओर से एक महिला ने श्रवण समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने झगड़ा कर जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...