Farrukhabad Kannauj News: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस, लेखपाल गिरफ्तार
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 14 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। नगर से सटे एक गांव में झगड़े की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद एक महिला और एक व्यक्ति को समझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान दीपक नामक व्यक्ति पुलिस के सामने ही हंगामा करने लगा। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि झगड़े की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर गई थी। समझाने के दौरान एक व्यक्ति ने विवाद शुरू कर दिया, जिस पर उसे शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। यहां बता दे कि गिरफ्तार दीपक तहसील के आरके कार्यालय से संबद्ध लेखपाल है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: दो पक्षों के विवाद में हंगामा, युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.