Farrukhabad Kannauj News: जेठ ने किया बहु से दुष्कर्म
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 19 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। एक गांव की विधवा महिला ने जेठ पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म कर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि उसके पति की करीब छह वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि पति की मौत के बाद उसका जेठ भूप सिंह उसे जबरन पत्नी की तरह अपने साथ रखने का दबाव बनाने लगा।
जेठ की गिरफ्तारी महिला का कहना, जेठ की पत्नी की भी करीब एक वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला का आरोप है कि 27 अप्रैल की रात वह अपने बरामदे में सो रही थी। इस दौरान उसका जेठ वहां पहुंचा और तमंचा सिर पर रखकर बुरा काम करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी और डंडे से मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.