फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। शहर के मोहल्ला चिलाका में सार्वजनिक शौचालय के पास जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया और मौके से कैश बरामद किया। चारों आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार शाम उपनिरीक्षक अंकुर भाटी हमराह पुलिस कर्मियों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम अरान, राहुल, विवेक और संदीप निवासीगण मोहल्ला चिलाका बताए। पुलिस ने 52 ताश के पत्ते और 2040 रुपये बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...