फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 6 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जैन समाज के पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज बिहार यात्रा लेकर शहर पहुंचे। उनके साथ 24 मुनि संतों का पावन संघ भी रहा। आचार्य के नगर में प्रवेश से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण रहा।

स्वागत समारोह आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का पंचाल घाट पर जैन समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। नगर प्रवेश पर उनका जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जैन समाज के अलावा अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए। नगर यात्रा के बाद आचार्य साधबाड़ा स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान नेमिनाथ के दर्शन किए और श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए उन्होंने कहा में अगर सुखी रहना चाहते हो तो अधिकार, आकांक्षा और हीन भावना को त्...